Author: जितेंद्र हथेल

दुर्ग : भिलाई में एक लड़के का रेलवे ट्रैक पर शव मिला है। 14 साल के लड़के ने घटना के कुछ देर पहले अपने दोस्त को सेल्फी भेजी थी। ट्रेन से कटकर मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक चंद्रा मौर्या टॉकिज के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर लाश मिली थी। मृत बालक की पहचान डामेंद्र साहू डोंगरगांव निवासी के रूप में की गई। भिलाई में अपनी बुआ के…

Read More

कोरबा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र कुमार मीना तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में सायबर सेल कोरबा तथा थाना सिविल लाईन रामपुर एवं थाना कोतवाली की संसुक्त टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर *आरोपी रुपेश गिरी गोस्वामी पिता तोरण गिरी गोस्वामी उम्र 30 वर्ष पता ग्राम धारा शिव खोखरा थाना पामगढ़ जिला- जांजगीर चांपा* को ऑडिटोरियम घंटाघर के पास सार्वजनिक स्थान में अवैध रूप से अपने…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) दिनांक- 15.03.2024 को थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ को राधाकृष्ण अस्पताल सारंगढ़ से सूचना मिली कि मृतक अभिषेक केशरवानी निवासी सारगढ़ को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दिया है जिस पर थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ में अपराध कमांक 198/2024 थारा 302 भादवि दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश प्रारंभ किया गया।**इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सारंगढ़ निवासी निखिल बरेठ अपनी मां के अभिषेक केशरवानी के साथ प्रेम प्रसंग के संदेह पर मृतक अभिषेक केशरवानी को बिलासपुर रोड स्थित रानीसागर राईसमिल के पास अकेले पाकर अपने पास रखे चाकू से उसके सीने,…

Read More

राजनांदगांव : खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में जोन, सेक्टर, बूथ प्रभारियों की सूची एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी की फजीहत का सबब बनी हुई है. कांग्रेस की इस सूची में तीन मृत लोगों को ही बूथ प्रभारी बना दिया गया है. जिससे समझा जा सकता है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के बावजूद यहां के जिम्मेदार कांग्रेसी इसे कितनी गंभीरता से ले रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह सूची विधायक भोलाराम साहू के कार्यालय से जारी हुई है. इस सूची में बूथ क्रमांक 13 स्वर्गीय महाजन ठाकुर, बूथ क्रमांक 22 स्वर्गीय…

Read More

कोरबा : जिले के करतला थानांतर्गत ग्राम सरदुकला में अपने घर में कच्ची शराब बनाकर उसे बिक्री करने वाले ग्रामीण को पुलिस ने पकडक़र आबकारी एक्ट की कार्रवाई की है। आरोपी को रिमांड पर न्यायालय भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम सरदुकला थाना करतला निवासी पवन कुमार राठिया उम्र 30 पिता सुंदर सिंह राठिया अपने घर में अवैध रूप से महुए की कच्ची शराब बनाकर बिक्री कर रहा था। मुखबिर से मिली सूचना पर करतला टीआई आशीष सिंह के निर्देश पर मोतीलाल डनसेना ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है।

Read More

कोरबा : दर्री पुलिस सब डिवीजन में चोरी के तीन मामले को सुलझा लिया गया है पुलिस ने इस सिलसिले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी किया गया सामान मिला है। संबंधित ने अपराध करना स्वीकार किया है। दीपका पुलिस ने बाइक चोरी के साथ एक आरोपी को दबोचा। जबकि बाकीमोंगरा पुलिस ने चोरी का एक प्रकरण हल करने के साथ द्वारा उपयोग को गिरफ्तार किया है। वही दर्री पुलिस ने चोरी से संबंधित एक प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों में चोरी की यह प्रकरण हमारे यहां…

Read More

कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत तुमान में निवासरत मंगल राम केंवट मुर्रा बेचने के लिए छेवधरा, बाहरी झरिया गया हुआ था। वहां से वह वापस लौट रहा था, तभी जंगली सूअर ने मंगल राम केंवट को हमला कर दिया, घटना में उसे चोट लगी। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुमान में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे कटघोरा रेफर कर दिया गया। सूचना पर वन विभाग के अध्यक्ष एवं वन विभाग के स्टाफ द्वारा सहायता राशि देते हुए कटघोरा भेजा गया।

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के रण में कांग्रेस, बीजेपी के साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी एंट्री मारी है. यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बसपा ने छत्तीसगढ़ में अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है. बसपा ने दो लोकसभा सीट से प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. जिसमें जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से रोहित कुमार डहरिया और बस्तर लोकसभा सीट से आयतु राम मांडवी चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में भाजपा ने 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. वहीं कांग्रेस ने अभी सिर्फ 6 सीटों पर ही उम्मीदवारों की घोषणा की…

Read More

नारायणपुर : जिले के अबूझमाड़ में एक बार फिर आदिवासियों ने पुलिस के डीआरजी जवानों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोंगे पांगुर इलाके में 20 मार्च की सुबह आदिवासी युवक सनकेर मेट्टामी छिंद का पत्ता तोड़ने के लिए जंगल जा रहा था। वहां पहले से ही डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड यानी डीआरजी के जवान मौजूद थे। उन्होंने सनकेर मेट्टामी को पकड़ लिया और उसका हाथ बांध दिया। इस बीच सनकेर मेट्टामी के मुंह में पत्ते ठूंसने की कोशिश की गई ताकि वह जंगल में शोर ना मचा सकें। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सनकेर मेट्टामी की पत्नी मिंगरी…

Read More

कोरबा : कोरबा के रिसदी चौक परगुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर जांच कार्रवाई शुरू की। जानकारी के मुताबिक, संजीव कुमार साहू (35 साल) गुरुवार की सुबह फर्स्ट शिफ्ट में ड्यूटी करने बालको जा रहा था। इस दौरान सुबह करीब 9 बजे रेत से भरे ट्रैक्टर ने लापरवाही…

Read More