Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 8वें दिन सदन में गौ तस्करी का मुद्दा उठा और इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक द्वारकाधीश यादव ने ने कहा गौ तस्करों को बड़े लोगों का संरक्षण मिल रहा है। 13 गायों की मौत नहीं हत्या की गई है। इसके बाद कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि, राजधानी रायपुर के आमानाका में गायों से भरी कंटेनर पकड़ी गई है। गौ तस्करी मामले पर राज्य सरकार जवाब दे। कांग्रेस विधायक रामुकमार यादव ने कहा कि गौठान बंद होने से गौ तस्करी की घटना बढ़ी। हंगामे के दौरान कांग्रेस विधायकों ने…
सुकमा : जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक युवक की हत्या कर दी है। युवक का गला रेत कर शव को सड़क पर फेंक दिया है। शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं। नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम पोडियम जोगा है, जो कि नक्सल प्रभावित गांव पालामडगु का रहने वाला था। नक्सलियों ने इसे गांव से अगवा किया था। इसे इलाके के जंगल में लेकर गए। जहां पहले पिटाई की, फिर पुलिस का मुखबिर…
बिलासपुर : लंच में स्कूल से नहाने के लिए तालाब गए दो स्कूली बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. मामला सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभांठा का है, लेकिन लापरवाह स्कूल प्रबंधन को इस मामले की भनक तक नहीं लगी, जबकि बच्चों के बैग स्कूल में ही थे. जानकारी के मुताबिक, ग्राम दर्राभांठा शासकीय प्राथमिक शाला में कक्षा दूसरी का 8 वर्षीय छात्र वंश और समीर पटेल मंगलवार को रोजाना की तरह स्कूल गए थे. लंच के समय दोनों अपने दो अन्य साथियों के साथ स्कूल से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित पथरी तालाब नहाने चले गए.…
दुर्ग : जिले के एक पेट्रोल पंप में अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने पेट्रोल पंप ऑपरेटर पर ईट से हमला कर सिर फोड़ दिया. फिर नकदी और मोबाइल छीन कर फरार हो गए. मामले में शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान कर रही है. यह घटना मंगलवार देर रात 11 बजे की बताई जा रही है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप का है. मिली जानकारी के अनुसार, तीन बाइक सवार युवक पुलगांव रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप में पेट्रोल भराने पहुंचे थे. यहां…
कवर्धा : लालपुर हत्याकांड का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल 20 तारीख की दरमियानी रात गौ सेवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. इसी मामले को लेकर आज सुबह से विहिप, बजरंग दल और सर्व हिंदू समाज के लोग आज पूरा जिला बंद कराकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. गौ सेवक की हत्या के विरोध में व्यापारियों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है. जिले की सभी प्रतिष्ठानें बंद हैं. दुकाने बंद होने से आम लोग सामान के लिए भटक रहे हैं. विहिप के जिला कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि 20 तारीख…
रायपुर : आज विधानसभा में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के शिविर में सबसे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने उनका बीपी और शुगर टेस्ट लिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा की स्वास्थ्य टीम को इस हेल्थ कैंप के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नियमित हेल्थ चेकअप बहुत जरूरी है जैसे ही आपको पता चले कि शरीर में कुछ गड़बड़ है। आप इसका इलाज आरंभ कर दें अथवा लाइफस्टाइल से संबंधित सावधानियां बरतना शुरू कर दें। आप आसानी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे और गंभीर बीमारियों से बच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…
कोरबा में एक आरक्षक ने अपने ही क्वार्टर में फांसी लगा ली। बच्चों की नजर पड़ने पर चीख-पुकार मच गई। किसी तरह परिजन उसे जिला मेडिकल कॉलेज से लेकर पहुंचे, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरक्षक सीएसईबी चौकी में पदस्थ था। घटना की सूचना के बाद जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच का शुरू कर दी है। आरक्षक 105 नवीन खलखो सीएसईबी चौकी में आरक्षक के पद पर था, जो पुलिस लाइन में क्वार्टर पर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। मंगलवार की दोपहर नवीन खलखो ने अपने ही क्वार्टर…
कोरबा : वैलेंटाइन-डे से ठीक एक दिन पहले 18 साल की एक युवती ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। जहर खाने की जानकारी मिलने के बाद परिजन युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक युवक की हरकतों से वो परेशान थी। पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-जिले के पतोरा का रहना वाला युवक बिट्टू श्रीवास (26 ) युवती से एकतरफा प्यार करता था। लेकिन युवती युवक से प्यार नहीं करती थी। उसके बावजूद वो युवती और उसके घर वालों को फोन कर…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। बीते 5 फरवरी से इस योजना के तहत अब तक 59 लाख 82 हजार 844 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इस योजना के लिए महिलाएं आफलाइन के साथ अब आनलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 20 फरवरी है। योजना अंतर्गत औसतन प्रतिदिन 5 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। आवेदन के लिए जिलों में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रही हैं। गौरतलब है कि राज्य में महिला…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं. वहीं कुल 23 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 94 पहुंच गई है. वहीं स्वाइन फ्लू से 65 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हुई है. मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, 13 फरवरी को सक्ति में 5, दुर्ग और जांजगीर में 4-4 और कांकेर से 2 नए कोरोना मरीज की पहचान की गई है. वहीं रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जशपुर और बस्तर से 1-1 नए मरीज मिले हैं. वहीं स्वाइन फ्लू से 65 वर्षीय सेंदरी के रिवर व्यू काॅलोनी की रहने वाली बुजुर्ग महिला की…
