Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा : दीपका खदान में ट्रेलर पलटने से चालक की मौत हो गई थी। घटनास्थल पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस व आधार कार्ड मिला था, इसके आधार उसकी शिनाख्त सुरेंद्र मरकाम के रूप में की गई, पर पुलिस जांच के बाद सुरेंद्र जीवित मिला, जबकि मृतक कोरबा निवासी शुभम निकला। वहीं जिस स्थल पर घटना हुई, उक्त स्थल पर निजी कंपनियों के ट्रेलर के जाने की अनुमति नहीं होने से कई सवाल उठ रहे हैं।एसईसीएल की दीपका खदान में सोमवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा था। घटना में कोयला लोड डाला गिरने से ट्रेलर…
कोरबा : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के एक रेस्ट हाउस में मिली पर्यटक की लाश की शिनाख्त कोरबा निवासी प्रतीक कुमार पंत के रूप में की गई। वह पिछले तीन- चार दिनों से रायल रेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पंत ने जहर पीकर आत्महत्या की है। प्रतीक कुमार को बुधवार की सुबह वापस जाना था, लेकिन उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। दोपहर तक भी दरवाजा नहीं खुलने पर रेस्ट हाउस के संचालक ने दरवाजा पीटा तब भी कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी होने की आशंका…
रायपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं. इसकी तैयारियों में राजनीतिक पार्टियां जुटी हुई है. वहीं नेताओं का दल बदलने का भी दौर जारी है. ऐसे में अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है. कांग्रेस के दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल होने वाले हैं. इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा गुरुवार को भाजपा का दामन थामने वाले है. बताया जा रहा है दोनों नेता शाम सात बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीजेपी में शामिल होंगे. प्रदेश में कांग्रेस के हाथ…
सरगुजा : सरगुजा के जंगलों में पिछले कई महीनों से भटक रहे प्यारे हाथी को करंट लगाकर मार डाला गया है। इस हाथी को रेस्क्यू सेंटर में रखने के लिए बीते 4 माह से पत्राचार ही चलता रहा। उसका कॉलर आईडी भी नहीं बदला गया था। अब जब उसे किसानों ने मार डाला है, वन विभाग ने पोस्टमार्टम कर चुपचाप उसे दफना दिया है। हाथी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले 27 हाथियों के दल के साथ प्यारे हाथी भी सरगुजा के जंगलों में विचरण कर…
कोरबा : कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज अंतर्गत केराकछार में एक लोनर हाथी पहुंच गया है। लोनर हाथी पहुंचने के बाद फिलहाल यहां कोई उत्पात नहीं मचाया है लेकिन देर-सबेर इसके उत्पात की संभावना को देखते हुए वन अमला सतर्क हो गया है। लोनर की निगरानी करने के साथ ही केराकछार व आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि क्षेत्र में लोनर हाथी की दस्तक हो गई है और वह जंगल में घूम रहा है। अत: उससे दूरी बनाए रखें। उसे देखने या आसपास जाने की चेष्टा न करें। करतला रेंज…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास(सारंगढ़ ) सारंगढ़ बिलाईगढ़ : सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डाे का नवीनीकरण अभियान 25 जनवरी से प्रारंभ हुआ है, जिसका अंतिम तारीख 15 फरवरी 2024 है। इसमें कम से कम एक सदस्य का ईकेवायसी पूर्ण हो, अत्यधिक वृद्ध तथा शारीरिक रूप से निशक्त ऐसे हितग्राही जिनके लिए नामिनी नियुक्त हैं, उन्हें इस प्रावधान से छूट होगा। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के ऐसे नागरिक पलायन या अन्य किसी कारणवश राज्य से बाहर हैं, उनको राशनकार्ड नवीनीकरण कार्य के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। राशनकार्डधारियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए राशनकार्डों के नवीनीकरण खाद्य विभाग द्वारा…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास(सारंगढ़ ) सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर के.एल. चौहान ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी अधिकारियों के साथ समय सीमा बैठक लिया। उन्होंने सभी विभाग को कार्यालय एवं मैदानी जरूरत, केन्द्रीय और राज्य सरकार के द्वारा जिले में प्रस्तावित प्रोजेक्ट के अनुसार सरकारी जमीन का आवंटन के लिए सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा किए। सारंगढ़ से लेकर भटगांव, बिलाईगढ़ होते हुए जिले के अंतिम गांव तक मालवाहक वाहनों से हो रहे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर श्री चौहान ने नेशनल हाईवे के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे सारंगढ़ के 5 किलोमीटर…
बस्तर : जिले में एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाले 9 साल के बच्चे की हत्या कर दी। वह बच्चे को घुमाने के बहाने घर से लेकर निकला था, फिर मौका देखकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपने दोस्त के साथ मिलकर उसका गला भी रेत दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है। बस्तर। जिले में एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाले 9 साल के बच्चे की हत्या कर दी। वह बच्चे को घुमाने के बहाने घर से लेकर निकला था, फिर मौका देखकर गला…
कोरबा : अवैध कबाड़ के खिलाफ पुलिस का अभियान शुरू, कोयला खदान में आए दिन हो रही चोरियों को लेकर कुसमुंडा पुलिस कुछ ज्यादा ही गंभीर हैं ,इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कबाड़ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुण्डा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ कबाड़ियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई उस कड़ी में मुखबीर से अवैध रुप से कबाड़ रखने की सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ के सूचना तस्दीक पर रवाना…
कोरबा : 16 फरवरी को होने वाले हड़ताल को देखते हुए संयुक्त मोर्चा ने व्यापक तैयारी शुरू करते हुए जनजागरण अभियान चला रखा है। जिसके तहत आज मानिकपुर में हाजिरी कार्यालय के सामने संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संयुक्त मोर्चा के अनेकों कार्यकर्ताओं ने कामगारों को जागरूक करने का काम किया है। इसी तरह हड़ताल को देखते हुए एसईसीएल कोरबा पूर्व प्रबंधन के द्वारा जेसीसी सदस्यों की बैठक बुलाकर उनसे चर्चा की गई। इनके द्वारा हड़ताल के संबंध में प्रबंधन को जानकारी दी गई। दीपका प्रबंधन के द्वारा भी जेसीसी सदस्यों की बैठक अलग से…
