Author: जितेंद्र हथेल

भारत में आज यानी गुरुवार 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, ईद का त्यौहार खुशियों और भाईचारे का त्यौहार है। रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का त्यौहार मनाया जाता है। इसी कड़ी में सारंगढ़ के ईदगाह में मुस्लिम जमात के द्वारा ईद के दिन सबसे पहले नमाज अदा की गई, नमाज के बाद एक खास दुआ भी हुई जिसमें पूरे विश्व और सारंगढ़ क्षेत्रवासियों के लिए शांति और अमन की कामना की गई। ईद की नमाज पढ़ने के बाद सभी ने गले लगकर…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर किसी भी पार्टी और अभ्यर्थी के पक्ष में किया गया पैड न्यूज पर कार्यवाही 12 अप्रैल 2024 से किया जाएगा। इससे संबंधित समाचार पत्र, पत्रिका, पोर्टल और पत्रकार आदि के विरुद्ध कार्यवाही किया जाएगा। इस कार्यवाही में संबंधित प्रिंट मीडिया संस्थान के विरुद्ध कार्यवाही के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारतीय प्रेस परिषद को भेजा जाएगा। इसके बाद भारतीय प्रेस परिषद संबंधित संस्थान के विरुद्ध कार्यवाही करेगा। इसी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अंतर्गत टीवी चैनल के विरुद्ध कार्यवाही के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के ससंदीय क्षेत्र क्रमांक-02 रायगढ़ अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये एवं 03-जांजगीर चांपा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। संसदीय क्षेत्र 02-रायगढ़ अंतर्गत इस जिले के विधानसभा 16-रायगढ़ (आंशिक) एवं 17-सारंगढ़ पूर्णतः सम्मिलित है तथा जांजगीर चांपा लोकसभा अंतर्गत विधानसभा 43-बिलाईगढ़ सम्मिलित है। अधिसूचना का प्रकाशन दिनांक 12 अप्रैल 2024 (शुक्रवार), नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि दिनांक 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार), नामांकन पत्रों की संवीक्षा दिनांक 20 अप्रैल 2024 (शनिवार), नाम वापसी की अंतिम तिथि दिनांक 22 अप्रैल 2024 (सोमवार), मतदान की तिथि…

Read More

कोरबा लोकसभा क्षेत्र के मरवाही में कांग्रेस को बड़ी सफलता और मजबूती मिली है। जोगी कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे गुलाब राज समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन में गुलाब राज व उनके समर्थकों को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और मरवाही के पूर्व विधायक ने कांग्रेस में विधिवत प्रवेश कराया। गुलाब राज मरवाही विधानसभा 2023 में जोगी कांग्रेस से प्रत्याशी थे और 39882 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। गुलाब राज बड़े आदिवासी नेता के रूप में जाने जाते हैं और उनका अच्छा खासा जनाधार है। गुलाब राज और…

Read More

कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में रूमगड़ा बालको मार्ग पर बुधवार देर रात भारी वाहन की टक्कर से तीन युवकों की असामयिक दर्दनाक मौत पर कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।सांसद ने जिले में बढ़ते सड़क हादसों के मामलों पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों से कड़े शब्दों में सवाल किया है कि आखिर वे कर क्या रहे हैं ? पिछले 5 दिनों के भीतर विभिन्न सड़कों पर 10 से अधिक मौतें हुई हैं जो यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला है। सांसद ने कहा…

Read More

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जिले के सरसींवा इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता सूरज मेहर की मौत हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सूरज मेहर एक शूटिंग खत्मकर बिलासपुर से वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान उनके स्कॉर्पियों को सामने से आ रहे एक तेज रफ़्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इस ठोकर से सूरज मेहर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वही वाहन में स्वर अन्य घायल बताये जा रहे हैं। सूरज की मौत से छालीवुड समेत उनके गाँव में मातम पसरा हुआ हैं। एक उभरते…

Read More

धमतरी : धमतरी में स्कूली छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। जिस बस में छात्रा स्कूल आना जाना करती थी, आरोपी उसी बस में कंडक्टर था। घटना भखारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, भखारा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय एक नाबालिग छात्रा के अपहरण की शिकायत 24 मार्च को दर्ज परिजनों ने कराई थी। छात्रा घर से अचानक गायब हो गई थी। पुलिस शिकायत दर्ज कर छात्रा की खोज में जुटी हुई थी। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि छात्रा जिस बस से स्कूल आना-जाना करती…

Read More

कोरबा : वन विभाग ने कटघोरा वनमंडल के केंदई परिक्षेत्र में अवैध बोर खोदाई के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लाख कीमती बोरवेल मशीन को जब्त कर लिया है। इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग के अधिकारियों को मुखबिर से यह सूचना मिली थी कि जिले के केंदई वन परिक्षेत्र के सागबाड़ी जंगल के कक्ष क्रमांक पी-381 में फारेस्ट की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध बोर खोदाई की जा…

Read More

रायपुर : राजधानी रायपुर में एटीएम से पैसे निकालते हुए दो युवकों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों के बीच ये मारपीट पैसे पहले निकालने को लेकर हुई। जिसमें एक युवक ने दूसरे का माथा फोड़ दिया। तो वहीं दूसरे ने बदले में नाखून से खरोंच दिया। ये पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। इस मामलें में दोनों पक्षों ने FIR दर्ज करवाई है। इस मामले में पहली FIR श्याम नगर के निवासी विनय पांडे ने करवाई। उन्होंने बताया कि वह बुधवार की रात साढ़े 10 बजे के करीब पैसे निकालने के लिए श्याम नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक…

Read More

कोरबा : कटघोरा थाना अंतर्गत सुतर्रा नाला के पास अंगूर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. जानकारी के अनुसार, अंगूर से भरा ट्रक महाराष्ट्र से पटना जा रहा थी. इस दौरान सुतर्रा नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक अंधे मोड़ की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गया. सूचना पर मौके पर पहुंचे 112 और 108 वाहन के कर्मियों ने हादसे में घायल ट्रक चालक को अस्पताल में भर्ती किया.

Read More