Author: जितेंद्र हथेल

भगवान विष्णु के अवतार झूलेलाल की जयंती चेट्रीचंड्र महोत्सव सिंधी समाज के द्वारा बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। रानी रोड शहीद हेमू कालाणी नगर स्थित झूलेलाल मंदिर से पूजा-अर्चना पश्चात विभिन्न झांकियों के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा आकर्षक सजावटों के साथ निकली शोभायात्रा में सिंधी छाजेड़ (डांडिया) की धूम मची रही। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत चेट्रीचंड्र महोत्सव में शामिल हुई। उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और उपस्थित सिंधी समाज के लोगों, महिलाओं, युवतियों, पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों को जयंती की शुभकामनाएं दी। सांसद ने इस अवसर पर…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू ने एसएसटी, एफएसटी और वीएसटी टीम को प्रशिक्षण के दौरान कहा कि 12 अप्रैल 2024 से जिले में स्थैतिक निगरानी दल (एससटी) और वीडियो निगरानी दल (वीएसटी) की ड्यूटी प्रारंभ होगा।इस टीम का मुख्य कार्य सभी वाहनों को चेक करना है कि गाड़ी में जो सामग्री है, वो चुनाव से संबंधित है या नहीं। सामग्री का विधिवत तरीके से बिल होना चाहिए। कलेक्टर श्री साहू ने जिले के नागरिकों को अपील किया है कि किसी…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिकेत साहू ने जिले के सभी बैंक अधिकारियों के साथ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लिया। बैठक में मास्टर ट्रेनर श्री चूड़ामणि गोस्वामी ने बताया कि 12 अप्रैल से लोकसभा चुनाव का नामांकन शुरू किया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थी का चुनाव का व्यय के रिकार्ड के लिए नया खाता खोलना है, जिसमें उसका अकेला व्यक्ति का खाता होना चाहिए। संयुक्त खाता नहीं होना चाहिए। बैंक अधिकारियों को किसी संदिग्ध खाता से…

Read More

महासमुंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत अंजली हायर सेकेण्डरी स्कूल लहरौद पिथौरा में निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण के दौरान हेमंत पटेल शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला बेलर विकासखण्ड पिथौरा ने शराब सेवन कर प्रशिक्षण में व्यवधान उत्पन्न किया। उक्त कृत्य के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने श्री पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। नियम 134 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 1, 2,3 का प्रथम दृष्टया उल्लंघन है। जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत दण्डनीय है। अत: हेमंत पटेल शिक्षक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के…

Read More

कोटा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक को बांध में मछली मारने के बहाने लेकर गए और फिर गोवा शराब में जहर डालकर पिला दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, किरण डाहिरे ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि, उसके पति जीवन लाल डाहिरे की मृत्यु 12 मई 2023 को सुबह 7 बजे हो गयी है। वह लोकबंद बांध में श्रवण बंजारे के साथ मछली मारने गया था। श्रवण बंजारे के घर एक अज्ञात व्यक्ति…

Read More

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रिवर व्यू में लड़कियों के दो ग्रुप के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के 6 दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस से एक ग्रुप ने शिकायत की थी। दरअसल, सड़क पर घसीटते और पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीच-बचाव करने वाली लड़कियों ने लूटपाट का आरोप लगाया है। यह वीडियो 5 अप्रैल का बताया जा रहा है। लड़कियां कभी लात-घूंसे मार रही हैं, तो कभी कपड़े फाड़कर और बाल पकड़कर पीट रही हैं। उनके परिचित युवक बीच-बचाव करते दिखे। इसके बाद भी लड़कियां…

Read More

रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 अप्रैल 2024/हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि पर्व पर धार्मिक पर्यटन के रूप में जिले के धार्मिक मंदिर टिमरलगा के नाथलदाई, सारंगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित मां काली मंदिर और समलाई मंदिर, बरमकेला रोड में लात नाला पर स्थित काली मंदिर और ग्राम मल्दा के बंजारी माई, भटगांव क्षेत्र में स्थित जोरादाई मंदिर और कोसीर के कुशलाई दाई के मंदिर में कलश ज्योति की स्थापना की गई। इस विशेष 9 दिवसों में देवी माताओं के विशेष आशीर्वाद से भक्त लोग भक्तिमय रहेंगे।

Read More

कोरबा : रंगोले तेंदूभांठा मार्ग में निर्मित पुल के नीचे एक युवक की अधजली लाश मिली । सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने शव का निरीक्षण करते हुए पहचान कारवाई शुरू कर दी है। मामले को प्रथमदृष्टया हत्या कर साक्ष्य छिपाने शव को जलाने का माना जा रहा है। यह पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह लोगों की तरह रंगोले तेंदू भाटा मार्ग में चल रही थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीण सड़क मे बने पुल की ओर पहुंचे, जहां ग्रामीणों की नजर पुल के…

Read More

दुर्ग : जिले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) के 2 आरक्षकों को एसपी जितेंद्र शुक्ला ने लाइन अटैच कर दिया है। दोनों आरक्षकों पर चाय दुकान संचालक के दो भाइयों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप है। शिकायत मिलने पर एसपी ने तत्काल एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने चाय दुकान चलाने वाले डोमेंद्र देवांगन ने एसपी जितेंद्र शुक्ला के पास शिकायत की। उसने शिकायत करते हुए कहा कि एसीसीयू में पदस्थ दो आरक्षक खुर्शीद बख्श खुर्रम और जगजीत सिंह जग्गा उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।…

Read More

कोरबा : कोरबा जिला व्हॉलीबॉल संघ का चुनाव सोमवार 8 अप्रैल 2024 को विधिवत संपन्न हुआ। छ.ग. स्टेट व्हालीवॉल एसोसियेशन, रायपुर के पर्यवेक्षक रामसिंगार यादव, जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग दीनु प्रसाद पटेल एवं शिक्षा खेल अधिकारी आर.के. टंडन के मार्गदर्शन व उपस्थति में संपन्न हुए चुनाव में जिला व्हॉलीबॉल संघ के लिए नवीन पटेल निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए। सचिव पद हेतु सुशील गर्ग का चयन हुआ है। निर्वाचन के पश्चात अध्यक्ष नवीन पटेल ने अपने जिला पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की घोषणा की।अध्यक्ष नवीन पटेल ने इस संबंध में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि…

Read More