Author: जितेंद्र हथेल

रायगढ़ : जिले में मंगलवार रात एक रिटायर्ड बीएसएफ कर्मचारी के घर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। अज्ञात चोर ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित कैश की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि रात में रिटायर्ड बीएसएफ कर्मचारी घर में सो रहा था, तभी अज्ञात चोर ने वारदात को अंजाम दिया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोलाईबहा निवासी राजमन भगत रिटायर्ड बीएसएफ कर्मचारी है। मंगलवार की रात वह खाना खाकर अपने परिवार के साथ सो रहा था। तभी उसके घर में किराए में रह रहा युवक…

Read More

बिलासपुर : रेलवे के संपत्ति चोरी के केस में गिरफ्तार कोरबा का आरोपी इलाज के दौरान सिम्स से भाग गया। वह टाइलेट जाने का बहाना बनाया और हेडकांस्टेबल को चकमा देकर फरार हो गया। RPF ने उसे रेलवे का सामान चोरी करते पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद जेल ले जाते समय उसने तबीयत बिगड़ने का झांसा दिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल ने जांच के दौरान रेलवे का सामान पार करते हुए कोरबा के मोतीसागर…

Read More

कोरबा : दर्री पुलिस की सजगता से एक युवती की जान बच गई। भवानी मंदिर के पास हसदेव नदी के उपर बने नए पुल से युवती छलांग लगाकार जान देने जा रही थी। इस बीच पुलिस की नजर लड़की पर पड़ गई। पुलिस तत्काल हरकत में आई और युवती का हाथ पकड़ लिया और उसे उपर खींच लिया। हालांकि युवती कहां की रहने वाली है और उसका क्या नाम है इस बात का पता नहीं चल सका है।

Read More

रायपुर : राजधानी के पंडरी पुराना बस स्टैंड की 10 दुकानों में एक साथ ताले टूटने से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी दुकानों में लगे कैमरे में चोर का फुटेज आया है। एक नकाबपोश युवक एक के बाद एक दुकानों का ताला तोड़ते हुए दिख रहा है। फुटेज के आधार पर देवेंद्र नगर पुलिस और एसीसीयू की टीम जांच में जुट गई है। देवेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि तेलीबांधा निवासी अमर परचानी की पगारिया काम्पलेक्स में कपड़े की दुकान है। रोज की तरह मंगलवार रात 9 बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए। बुधवार सुबह 10…

Read More

रायपुर/भिलाई : एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शराब घोटाला केस में दुर्ग, बिलासपुर समेत कई शहरों में छापेमारी की है। गुरुवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो करीबियों पप्पू बंसल और विजय भाटिया के यहां ACB की टीम पहुंची। दोनों ही शराब कारोबार से जुड़े हैं। पप्पू बंसल न्यू खुर्शीपार में रहते हैं और विजय भाटिया का बंगला नेहरू नगर पूर्व में है। दोनों शराब कारोबारियों के घर में सुबह-सुबह ACB की टीमों ने कड़ी सुरक्षा के बीच दबिश दी है। दोनों जगह छापे की कार्रवाई जारी है। मौके पर एक दर्जन से ज्यादा टीमें और पुलिस…

Read More

रायपुर : व्यापारियों ने सेंट्रल जीएसटी को छप्परफाड़ टैक्स दिया है. छत्तीसगढ़ के 60 हजार व्यापारियों से टैक्स देने का आंकड़ा सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. सेंट्रल जीएसटी को वित्तीय वर्ष 2023- 24 में 15 हजार 474 करोड़ रुपए टैक्स दिया है. यह पिछले वर्ष से 1509 करोड़ रुपए ज्यादा है. गत वर्ष 13,966 करोड़ रुपए कर जमा हुआ था. इस साल 10.80 फीसदी अधिक कर वसूली की गई है. वित्तीय साल 2023-24 के पहले माह अप्रैल 23 में सबसे ज्यादा 1612 करोड़ रुपए कर संग्रह हुआ था. मई 998 करोड़ रुपए, जून 1402 करोड़ रुपए, जुलाई 1190 करोड़ रुपए,…

Read More

रायपुर : सामान्य कपड़ों में बैठे यात्री के पास नई-नई ट्रॉली बैग देखकर आरपीएफ की टास्क टीम को शक हुआ कि मामला कुछ गड़बड़ है. उन्होंने महिला यात्री को बैग खोल जांच करने की बात कही. लेकिन इस पर वो आना-कानी करने लगी. लेकिन जब इसे खोलकर जांच किया गया तो उसमें गांजा निकला. इसके बाद टीम ने दो युवक-युवती के पास से 6 लाख 36 हजार रूपए का गांजा बरामद किया. मिली जानकारी के मुताबिक 31 पैकेट कुल वजन 31.840 कि.ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 6,36,800/- रुपये ) जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत् कार्रवाई कर नारकोटिक्स…

Read More

कवर्धा से सड़क हादसे की बड़ी खबर है. यहां मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ आ रही तेज रफ्तार माजदा अनियंत्रित होकर हनुमुतखोर के पास 20 फिट गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में माजदा के परखच्चे उड़े गए और इसमें सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है. इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और बाकी दो को पंडरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.  ये पूरा मामला कुकदुर थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस घायलों के इलाज के बाद पूछताछ की तैयारी कर रही है, जिससे हादसे की असल वजह सामने आएगी. वहीं अब तक घायलों…

Read More

कोरबा : बालको थाना क्षेत्र में आज बडा हादसा हो गया. रूमगड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया, जहां घटना स्थल पर ही तीनों को मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. हादसे के बाद राहगीरों की लगी भीड़ ने चक्काजाम किया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आसपास थाना चौकी से भी पुलिस बल बुलाया गया है. घटना के बाद ट्रेलर वाहन का चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. इस घटना के बाद लोगों…

Read More

भारतीय जनता पार्टी कोरबा विधानसभा कोसाबाडी मंडल वार्ड क्रमांक 15 शक्ति केंद्र ढोड़ीपारा में बैठक के साथ-साथ नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें लोकसभा प्रत्याशी दीदी सरोज पांडे को विजई बनाने के लिए संकल्प लिया गया एवं कार्यकर्ताओं को प्रत्येक घर-घर जाकर प्रचार कर दीदी सरोज पांडे को कमल बटन दबाकर विजई बनाने के लिए प्रचार प्रसार किया गया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शक्ति केंद्र के प्रभारी मंडल महामंत्री दिनेश कुमार वैष्णव शक्ति केंद्र के संयोजक गिरधारी रजक वार्ड पार्षद धनराज साहू बिहारी राजक सिकंद मसीह, गणेश,श्रीमती सरिता कौशिक श्रीमती हार बाई यादव रामेश्वरी सुशीला सुकृत गंगा…

Read More