Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
सूरजपुर: सूरजपुर में मानवता को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक के द्वारा बकरी के साथ दुष्कर्म कर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दरअसल यह पूरा मामला सूरजपुर के विश्रामपुर इलाके का है, जहां जाहिद कुरैशी की मटन की दुकान है। जाहिद अपने दुकान में चार बकरियों को बांध कर रखा था। इसी दौरान आरोपी मुन्ना पर उसके दुकान में जाकर पहले चोरी की फिर बकरी के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद गला मरोड़ कर बकरी की हत्या कर दी। पीड़ित के द्वारा…
रायपुर : दुर्ग के कुम्हारी के पास एक निजी कंपनी के हुई बस दुर्घटना के घायल कर्मचारियों से आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने AIIMS पहुंचकर मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। चिकित्सकों को घायल कर्मचारियों के समुचित ईलाज का प्रबंध करने को कहा और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। हादसे की जानकारी मिलते सीएम साय ने किया था ट्वीट… दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को…
कोरबा : चैत्र नवरात्र वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष में कोरबा नगर में हिंदू क्रांति सेना के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कई प्रकार के आकर्षण इसमें शामिल किए गए।भगवा ध्वज और भगवा तोरण के साथ पीले और भगवा वस्त्रों में सजे धजे बालक बालिका,युवक युवतियों से लेकर स्त्री पुरुषों की बड़ी भीड़ ने हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष पर कोरबा शहर में आज निकाली गई शोभायात्रा को ख़ास बनाया। एक यात्रा कोरबा शहर से शुरू हुई तो दूसरी कोसाबाड़ी के हनुमान मंदिर से। दो अलग- अलग संगठनों ने मिलकर इसका आयोजन किया। कई प्रकार के लोक नृत्य के साथ-साथ…
कोरबा शहर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा ने बालको एस डाइक से 14-16 चक्का वाहन पर प्रतिबन्ध को लेकर कलेक्टर से मांग की l दीपक ने कहा की पूर्व मे लौ लाइन माइंस को बंद कर दिया गया था, क्योंकि डाइक के चारो तरफ घनी बस्ती बसी हुई हैँ,जिससे डाइक के फूटने की संभवाना बनी हुई थी.. लेकिन आपसी समझोतो होने पर सिर्फ 12 चक्का वाहन को ही अनुमति दी गई थी,.. लेकिन कुछ समय के पश्चात फिर से 14-16 चक्का ट्रकों को चलाया जा रहा हैँ, जो समझौतो के खिलाफ हैँ.. दीपक ने कहा की यदि प्रशासन…
कोरबा ब्रेक महुआ बिनने गई बुजुर्ग महिला पर भालू ने किया हमला कटघोरा वनमंडल के पसान परीक्षेत्र क्षेत्र के ग्रामगोलाबहरा गांव की है घटना महिला की चिखपुकार सुनकर जंगल में महुला बीन रहे अन्य लोगो ने बचाई जान जहा किसी तरह भालू को खदेड़ा घटना की सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने महिला को लेकर पहुची पसान उप स्वास्थ्य केंद्र जहा इलाज के दौरान हुई मौत मृतिका 70 वर्षीय मंगली बाई गोलाबहरा निवासी वन विभाग को दी गई सूचना
दुर्ग : जिले में मंगलवार रात को कर्मचारियों से भरी एक बस 50 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 15 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हैं। इनमें 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में तीन महिलाएं भी बताई जा रही हैं। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और राहत अभियान शुरू किया। जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर एम्स रेफर कर दिया गया है। सीएम विष्णु देव साय ने…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 अप्रैल 2024/कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू ने जिले के सरकारी भवनों, सड़क, स्कूल सहित लोकसभा निर्वाचन के आदर्श आचरण संहिता लागू दिनांक से पूर्व प्रारंभ हुए सभी कार्यों सहित निर्वाचन के लिए आवश्यक निर्माण कार्यों के लिए जिला निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने समाज कल्याण, नगरीय निकाय अंतर्गत नगरपालिका, नगर पंचायत सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दिए जा रहे बुनियादी सुविधाओं में जिले के नागरिकों को किसी भी प्रकार का परेशानी नहीं आए, इसका…
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़) सारंगढ़ बिलाईगढ़ : भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल उपलब्ध कराने भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ स्थानीय संघ सारंगढ़ द्वारा राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव, राज्य सचिव कैलाश सोनी, जिला शिक्षाधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त एस एन भगत के निर्देशन में सारंगढ़ में प्याऊ केंद्र का उद्घाटन कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू एवं आजीवन सदस्य तथा समाजसेवी महेंद्र केजरीवाल द्वारा जिला कोषाध्यक्ष पूनम सिंह साहू, जिला संगठन आयुक्त लिंगराज पटेल ,जिला संयुक्त सचिव श्रीमती बृंदा साहू की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। कलेक्टर ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का कार्य है।…
कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने हिन्दू नववर्ष के अवसर पर शहर में निकाली गई दिव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। सांसद ने कोरबा शहर व पॉवर हाऊस रोड में रामभक्तों और दिव्य झांकियों में जीवंत स्वरूपों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया और जय श्रीराम का जयघोष किया। पॉवर हाऊस रोड में सांसद शोभायात्रा में शामिल हुईं और पैदल चलकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेत्री कुसुम द्विवेदी, गीता महंत, गीता गभेल, पुत्र सूरज महंत आदि भी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर पद्मिनी श्रीवास (सारंगढ़ ) सारंगढ़ बिलाईगढ़ : देशभर में भारत सरकार के अधीन इंग्लिश मीडियम में संचालित केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 2 से लेकर आगे कक्षा में (कक्षा ग्यारहवीं को छोड़कर) में सीट रिक्त होने पर संबंधित विद्यालय में आवेदन किया जा सकता है आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2024 है, जिसका सूची 15 अप्रैल 2024 को और इन सभी कक्षाओं में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि (कक्षा ग्यारहवीं को छोड़कर) 29 अप्रैल है। कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के दस दिन बाद किया जाएगा।
