Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: जितेंद्र हथेल
कोरबा : कोरबा से कल दोपहर को अपने घर लौटने के बाद खेत में दादी द्वारा हाथी से सुरक्षा के लिए बनाई गई मचान में फांसी का फंदा बनाकर उसमें लटककर अपनी जान दे दी। यह घटना कल दोपहर को जिले के करतला थानांतर्गत ग्राम गेरांव में घटित हुई। यहां निवासरत युवक फुलेंद्र राठिया उम्र 28 पिता रामकुमार राठिया पहले वाहन चलाता था। शादी हुई, दो बच्चे हुए जिसके बाद वह वाहन चलाते-चलाते नशाखोरी की लत में डूब गया और वाहन चलाना कम करके मदिरापपान के चक्कर में दिन-रात लगे रहता था। कल अलसुबह गेरांव से कोरबा पहुंचा। यहां से…
बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत चेक पोस्ट भद्रपारा में नदी किनारे एक व्यक्ति का खून से लथपथ घायल अवस्था मिला। मामले की सूचना पुलिस को मामा ने डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम संतोष चौहान (41) बेहोशी की हालत में भद्रा पारा स्थित नदी किनारे पड़ा हुआ था। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिसकी सूचना घायल व्यक्ति के मामा ने डायल 112 को दी। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 में तैनात आरक्षक हिमांचल सिंह कंवर और चालक सत्येंद्र सिंह…
रायपुर : महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी है। इस योजना के तहत प्रदेश में 46 लाख 22 हजार 926 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जा रहे है। प्रदेश भर में फार्म भरने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं। महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी जिलों में लग रहे कैंपों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी…
जगदलपुर : परपा थाना क्षेत्र के करंजी गांव में पति और पत्नी का आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने घर में आग लगा दी। इस दौरान दो बच्चे झुलस गए, जिन्हें घर की छत को तोड़कर बाहर निकाला गया। वहीं, दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, करंजी गांव के एक घर में आग लगने की सूचना डायल 112 पुलिस को मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग बुझाने की कोशिश की। घर में मौजूद दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली।…
दुर्ग : भिलाई में बीते 21 जनवरी को हुई नाबालिग की हत्या के आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई है। निगम की टीम सोमवार सुबह कैंप 2 मिलन चौक क्षेत्र में पहुंची और तीन आरोपियों के घर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। जानकारी के मुताबिक 21 जनवरी दिन रविवार को शारदापारा कैंप 2 निवासी संतोष साव अपने टेंट वाली गाड़ी को पीछे कर रहा था। उसी समय मोहल्ले के दो लड़के बाइक से आए और उसकी टाटा-एस के पीछे टकरा गए। इस बात को लेकर संतोष साव और उसके…
कोरबा : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोरबा के सीतामणि चौक से शुरू हो होकर ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची। यहां राहुल ने गांधी ने चौक पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने OBC, GST, अडानी-अंबानी, अग्निवीर योजना का जिक्र कर मोदी पर हमला बोला। राहुल ने ये भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 74 फीसदी आबादी वाले OBC, दलित, आदिवासियों को नहीं बुलाया गया। वहां बड़े-बड़े पूंजीपति और फिल्म स्टार गए। बरपाली तानाखर में लंच के बाद 7 किलोमीटर बस यात्रा करते हुए राहुल की गुर्सीय, चोटिया और मोरगा गांव…
केशकाल : कोंडागांव जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में प्रेमिका की हत्या कर आरोपित ने बड़े भाई को फोन कर कहा ले जाओ अपनी बहन का शव, मैंने हत्या कर जंगल फेंक दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही भाई ने मौके पर जाकर देखा तो शव मिला। इसकी जानकारी उन्होंने विश्रामपुर थाना पहुंचकर 10 फरवरी को दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार जेल भेज दिया। पुलिस के जानकारी अनुसार 10 फरवरी को मृतक का बड़ा भाई माहरू राम शोरी पिता रताल शोरी (32) निवासी टेवशा बंधापारा थाना विश्रामपुरी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि नौ…
सुकमा: प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद नक्सली बौखलाए हुए हैं। आए दिन वनांचल क्षेत्र की धरती लाल हो रही है। लगातार ग्रामीण और जवानों को नुकसान पहुंचाने की ताक पर रहते हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि सुकमा के जगरगुंडा इलाके में नक्सलियों ने 4 मजदूरों को अगवा कर लिया है। साथ ही जल जीवन मिशन कार्य में लगी JCB भी ले गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जगरगुंडा इलाक़े में जल जीवन मिशन का कार्य चल रहा था। इस काम में चार मजदूरी भीड़े हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने मजदूरों को…
कोरबा : भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 30वां दिन है। रायगढ़ के बाद कोरबा में राहुल गांधी के रोड शो और एक जन संबोधन के साथ शुरू हुआ। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, समर्थकों के उमड़े जनसैलाब के बीच, यात्रा धीरे-धीरे छुरी की ओर बढ़ रही है। वहां से आगे यात्रा कटघोरा चौक तक जाएगी, जहां दोपहर का ब्रेक लिया जाएगा। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने X पोस्ट में लिखा, आज कोरबा में ध्वजारोहण कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 30वें दिवस का प्रारब्ध। सभी के जीवन समान सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करवाने राहुल गांधी के…
जांजगीर चांपा : जिले के नैला के वार्ड नंबर 2 में बीच बाजार युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शरीर से अधिक खून निकलने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हमला करने वाला नाबालिग है, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। पूरा मामला नैला चौकी उप थाना क्षेत्र का है। नैला चौकी प्रभारी संगम राम ने बताया कि नाबालिग आरोपी ने चाकू से राजेंद्र यादव (19) के कमर और हाथ में 4 से 5 बार चाकू से हमला किया है, जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन डॉक्टर ने…
